---Advertisement---

नमो लक्ष्मी योजना 2026: 9वीं से 12वीं की छात्राओं को मिलेंगे ₹50,000, ऐसे करें आवेदन

By Yojna Naukari

Updated on:

Follow Us
नमो लक्ष्मी योजना 2026
---Advertisement---

क्या आप गुजरात के रहने वाले हैं और क्या आपके घर में बेटियां है जो पढ़ाई कर रही हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है और एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। अब गुजरात की सरकार ने बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें पढ़ाई मे और आगे बढ़ाने के लिए एक बहुत ही शानदार योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम है  नमो लक्ष्मी योजना 2026 (Namo Lakshmi Yojana)

इस योजना के जरिए गुजरात सरकार राज्य की उन सभी छात्राओं (लड़किया) को सरकार की और से ₹50,000 की आर्थिक सहायता देंगे, जो भी लड़किया कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई कर रही हैं। यह पैसा सीधे उनके बैंक खाते में दिया जाएगा ताकि पढ़ाई के खर्चे को लेकर उन्हें या उनके माता-पिता को कोई चिंता न करनी पड़े। और आगे की पढ़ाई मे कोई प्रॉब्लेम न आए और वो आसानी से आगे की पढ़ाई कर सके. 

आज के इस आर्टिकल में हम आपको ‘नमो लक्ष्मी योजना’ से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी जानकारी बिल्कुल आसान भाषा में समझा देंगे। आपको इस योजना का लाभ कैसे उठाएंगे,और इसके लिए आपको कौन-कौन से जरूरी कागजात (Documents) चाहिए, और ऑनलाइन अप्लाई करने का सही तरीका क्या है?  ऐसे अभी प्रश्नों के ऐन्सर इस आर्टिकले मे हमे ने देने की कोशिश की है आइए विस्तार से जानते हैं इस योजना के बारे मे।

Table of Contents

नमो लक्ष्मी योजना 2026

नीचे दी गई टेबल से आप इस योजना की मुख्य बातों को एक ही बार में समझ सकते हैं:

योजना का नामनमो लक्ष्मी योजना (Namo Lakshmi Yojana)
किसने शुरू कीगुजरात सरकार (मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल)
लाभार्थीराज्य की 9वीं से 12वीं कक्षा की स्टूडेंट (लड़किया )
कुल सहायता राशि₹50,000 (4 वर्षों में)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन / स्कूल के माध्यम से
पारिवारिक आय सीमा₹6,00,000 सालाना से कम होनी चाहिए 
उद्देश्यबालिकाओं की शिक्षा और पोषण में सुधार
आधिकारिक वेबसाइटगुजरात शिक्षा विभाग पोर्टल

नमो लक्ष्मी योजना के पीछे सरकार की भावना 

भारत में आज भी कई परिवार ऐसे हैं जो आर्थिक तंगी या गरीबी के कारण अपनी बेटियों को पढ़ाते नहीं हे | और कुछ लोग पढ़ाते हे तो गरीबी के कारण बीच में ही स्कूल छुड़वा देते हैं। इसी समस्या को ध्यान मे रखते और इसका उपाय सोचते हुए गुजरात सरकार ने यह कदम उठाया है।

  • लड़कियों को कक्षा 9 से 12 तक की स्कूली शिक्षा पूरी करने के लिए प्रोत्साहित करना या मदद करना।
  • स्टूडेंट के पोषण और स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए आर्थिक मदद देना।
  • बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना ताकि वे भविष्य मे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
  • लड़कियों के स्कूल ड्रॉपआउट रेट को कम से कम करना और ज्यादा से ज्यादा लड़किया स्कूल जाए और आगे की पढ़ाई करे 

नमो लक्ष्मी योजना 2026 के फायदा और विशेषताएं

नमो लक्ष्मी योजना के जरिए मिलने वाली ₹50,000 की रक्कम एक साथ नहीं मिलती, बल्कि इसे  9वीं से लेकर 12वीं तक अलग-अलग किस्तों में बांटा गया है। आइए हम आपको समझाते  हैं कि यह पैसा कैसे मिलेगा:

कक्षा 9वीं और 10वीं की छात्राओं के लिए (₹20,000 की सहायता)

जब छात्रा 9वीं और 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही होती है, तो उसे हर साल ₹10,000 की दिए जाएगा।

इसका ब्रेकअप कुछ इस तरह है:

हर महीने: छात्रा को 10 महीने तक हर महीने ₹500 दिए जाते हैं (यानी साल के ₹5,000)।

बोर्ड परीक्षा के बाद: बाकी बचे हुए ₹5,000 कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद सीधे बैंक खाते (Online) में जमा कर दिए जाएगा।

कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं के लिए (₹30,000 की सहायता)

जब स्टूडेंट 11वीं और 12वीं कक्षा में पहुंचती है, तो पढ़ाई और किताबों का खर्चा बढ़ जाता है। इसलिए यहाँ हर साल ₹15,000 दिए जाते हैं:

हर महीने: 10 महीने तक हर महीने ₹750 की सहायता दी जाती है (यानी साल के ₹7,500)।

बोर्ड परीक्षा के बाद: बाकी बचे हुए ₹7,500 कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने के बाद मिलते हैं।

(नोट : इस योजना का एक सबसे बड़ा नियम यह है कि छात्रा की स्कूल में नियमित जाना होगा और उसकी उपास्थिती  स्कूल के नियम अनुसार पूरी होनी चाहिए  तभी आप इस योजना का पूरा फायदा उठा पायेंगे )

नमो लक्ष्मी योजना के लिए आपकी पात्रता (Eligibility Criteria)

अगर आप या आपकी बेटी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गई बातों का होना बहुत जरूरी है:

निवासी: जो स्टूडेंट इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हे वो गुजरात राज्य के

 निवासी यानि गुजरात मे ही रहने वाले चाहिए होनी चाहिए जो स्टूडेंट गुजरात मे रहने वाले नहीं या गुजरात की स्कूल मे पढ़ाई नहीं करते वो इस स्कीम का लाभ नहीं उठा पायेंगे ।

कक्षा: स्टूडेंट सिर्फ सरकारी, अनुदान प्राप्त (Grant-in-aid) या निजी स्कूल में कक्षा 9, 10, 11 या 12 में पढ़ रही हो।

आय सीमा:जो भी स्टूडेंट इस योजना का लाभ लेना चाहते हे उनके परिवार की कुल सालाना इन्कम 6 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए अगर ज्यादा होगी तो वो इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

प्राइवेट स्कूल के लिए नियम: अगर कोई स्टूडेंट प्राइवेट स्कूल में पढ़ रही है, तो उसका एडमिशन ‘राइट टू एजुकेशन (RTE)’ के तहत होना चाहिए या फिर आय प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है तभी ही वे इस योजना का लाभ ले उठा पायेगे.।

बैंक खाता: स्टूडेंट का अपना बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो, क्योंकि पैसा DBT (Direct Benefit Transfer) आपके बैंक अकाउंट मे भेज दिए जाएगा।

आगे पढिए :- GSRTC Conductor Bharti 2026

नमो लक्ष्मी योजना के लिए जरूरी कागदाज़  (Required Documents)

  • फॉर्म भरने से पहले अपने पास ये सभी डाक्यूमेंट्स तैयार रखें:
  • छात्रा का आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • स्कूल का आईडी कार्ड या बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide Certificate)
  • परिवार का सालाना आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • गुजरात राज्य का निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • बैंक खाते की पासबुक (आधार लिंक अनिवार्य है)
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर (आपके परिवार के किसी भी मेम्बर का)

नमो लक्ष्मी योजना 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)

नमो लक्ष्मी योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया को सरकार ने बहुत ही आसान रखी है। ज्यादातर मामलों में स्कूलों द्वारा ही बच्चों का रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर किया जाता है। फिर भी, इसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है:

Step 1: सबसे पहले गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या सरकार के myScheme पोर्टल पर जाना होगा।

Step 2: होमपेज पर आपको “Namo Lakshmi Yojana 2026 Registration” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

Step 3: अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। इसमें छात्रा का नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, स्कूल की जानकारी और मोबाइल नंबर सही-सही भरें।

Step 4: इसके बाद ऊपर बताए गए सभी जरूरी दस्तावेजों (Documents) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

Step 5: अपने बैंक खाते की डिटेल बिल्कुल सही भरें, ताकि पैसे आने में कोई दिक्कत न हो।

Step 6: पूरी जानकारी चेक करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक कर दें।

Step 7: फॉर्म सबमिट होने के बाद इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें और एक कॉपी अपने स्कूल के प्रिंसिपल या क्लास टीचर के पास जमा करवा दें।

महत्वपूर्ण लिंक

लिंक का नामआधिकारिक लिंक
Official Websiteगुजरात शिक्षा विभाग पोर्टल
ऑनलाइन आवेदन लिंकयहाँ क्लिक करें
योजना का नोटिफिकेशनPDF डाउनलोड करें
What App GroupClick Here for Latest Updates
Join Telegram Group Click Here for Latest Updates

निष्कर्ष

नमो लक्ष्मी योजना 2026 गुजरात सरकार का एक बहुत ही अच्छा और शानदार और सराहनीय कदम है। यह योजना न सिर्फ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का आर्थिक बोझ कम करेगी, बल्कि समाज में लड़कियों की शिक्षा को एक नई उड़ान देगी और लड़कियों को अपनी पढ़ाई बिच मे छोड़नी नहीं पड़ेगी।

अगर आपके घर में परिवार मे भी  9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाली बेटियां हैं, तो बिना देर किए इस योजना के लिए आवेदन जरूर करें। अगर आपको फॉर्म भरने में कोई परेशानी आ रही है या इस योजना से जुड़ा आपका कोई और सवाल है, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे!

हम हमारी वेबसाईट पर ऐसी ही गुजरात सरकारी की योजना और सरकारी नौकरी जानकारी और उपडेट देते रहेंगे इसलिए आप हमारे हमारी वेबसाईट को सबस्क्राइब कर लीजिए और नोटिफ़िकटी ऑन कर दीजिए हम इस वेबसाईट yojnanaukari.in रोज न्यू अपडेट देते रहेंगे वो भी पूरी जानकारी के साथ. आपको हमारे आर्टिकल केसे लगा नीचे कमेन्ट करके बताइए बाय मिलते हे हमारे न्यू आर्टिकल मे.

नमो लक्ष्मी योजना के के जरिए  कुल कितनी राशि मिलती है?

इस योजना के के जरिए 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करने पर छात्राओं को कुल ₹50,000 की आर्थिक सहायता मिलती है।

क्या सीबीएसई (CBSE) या प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियां इस योजना का लाभ ले सकती हैं?

हाँ, जो लड़कियां प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रही हैं, वे भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं, पर उनके परिवार की वार्षिक आय ₹6 लाख से कम होनी चाहिए.

 नमो लक्ष्मी योजना का पैसा बैंक खाते में कैसे आता है?

यह पैसा DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हर महीने और बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद सीधे छात्रा या उसकी माता के बैंक खाते ट्रैन्स्फर किया जाता है।

इस योजना का फॉर्म कब भरा जाता है?

हर साल नए शैक्षणिक सत्र 1 जून से लगभग (Academic Session) की शुरुआत में इस योजना के फॉर्म भरे जाते हैं। इसके लिए आप अपने स्कूल के शिक्षक से संपर्क कर सकते हैं।

---Advertisement---

Related Post

Leave a Comment