---Advertisement---

GSRTC Conductor Bharti 2026: गुजरात में 12वीं पास के लिए 4318 पदों पर बंपर सरकारी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

By Yojna Naukari

Updated on:

Follow Us
GSRTC Conductor Bharti 2026
---Advertisement---

क्या आपको घूमना पसंद है और आप सोच रहे हो कोई ऐसी नौकरी मिल जाए जिसमे आपका घूमने का शोक भी पूरा हो जाए और नौकरी भी चलती रहे वो भी सरकारी नौकरी तो अब आपको इंतजार खत्म हुआ दोस्तों . 

अगर आप गुजरात में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और लंबे समय से राज्य परिवहन विभाग यानी GSRTC (Gujarat State Road Transport Corporation)  में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, थे तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कई महीनों के इंतज़ार के बाद आखिरकार गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (GSRTC) ने कंडक्टर के 4318 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

गुजरात के हर युवा का सपना होता है कि उसके पास एक सुरक्षित और स्थायी सरकारी नौकरी हो, जिससे वह अपने परिवार को एक बेहतर जिंदगी दे सके। और जब बात गुजरात में 12वीं पास युवाओं के लिए सबसे बेहतरीन नौकरियों की आती है, तो GSRTC Conductor Bharti 2026 की नौकरी सबसे ऊपर आती है।

इस बार 2026 की यह भर्ती काफी बड़ी है क्योंकि इसमें कुल 4,318 पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। अगर आप 12वीं पास हैं और आपके पास सही पूरे दस्तावेज़ हैं, तो यह मौका आपके हाथ से जाने मत दीजिए।

इसलिए,आज के इस खास आर्टिकल मे हम YojnaNaukri.in एक सरकारी नौकरी एक्सपर्ट के तौर पर हम आपको GSRTC Conductor Bharti 2026  से जुड़ी हर एक एक छोटी-बड़ी जानकारी बिल्कुल आसान और आपकी अपनी भाषा में समझाने की पूरी  कोशिश कर रहे हैं। 

क्या आप 12वीं पास हों या आपने ग्रेजुएशन किया हो तो आप इस नौकरी के लिए अप्लाइ कर पायेंगे, आइए जानते हैं कि GSRTC Conductor Bharti 2026 के लिए योग्यता क्या है, सिलेक्शन कैसे होगा और फॉर्म कैसे भरना है, कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए, और सिलेबस क्या होगा और परीक्षा पास करने की रणनीति क्या होनी चाहिये सब कुछ आपको यहाँ मिलेगा। 

Table of Contents

एक नज़र में: GSRTC Conductor Bharti 2026 (Quick Overview)

किसी भी भर्ती का फॉर्म भरने से पहले उसकी बेसिक और पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है। नीचे दी गई टेबल से आप GSRTC Conductor Bharti 2026 की मुख्य बातों को कुछ ही सेकंड में समझ सकते हैं:

भर्ती की जानकारीजानकारी
विभाग का नामगुजरात राज्य मार्ग वाहन व्यवहार निगम (GSRTC)
पद का नाम बस कंडक्टर (Bus Conductor)
कुल पदों की संख्या4,318 वैकेंसी
शैक्षिक योग्यता12वीं पास + कंडक्टर लाइसेंस
आवेदन की शुरुआती तारीख6 जून 2026
आवेदन की अंतिम तारीख5 जुलाई 2026
सैलरी (वेतन)₹26,000 प्रति माह (शुरुआती 5 साल के लिए फिक्स)
आवेदन का माध्यमकेवल ऑनलाइन (OJAS Portal)
नौकरी का स्थानगुजरात ( GSRTC डिपो)
आधिकारिक वेबसाइटgsrtc.in और ojas.gujarat.gov.in

GSRTC Conductor Bharti 2026: लेटेस्ट अपडेट (Latest Update)

गुजरात सरकार ने  OJAS पोर्टल पर 6 जून 2026 को GSRTC कंडक्टर भर्ती का नया नोटिफिकेशन लाइव कर दिया गया है। राज्य भर के सभी युवाओं में GSRTC Conductor Bharti 2026 को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

इस बार GSRTC विभाग ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को बहुत ही सही और तेज़ रखी है। GSRTC Conductor Bharti 2026 मे चुने गए  उम्मीदवारों को सीधे 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट (Fixed Pay) पर नियुक्त किया जाएगा, जिसके दौरान उन्हें हर महीने ₹26,000 की शानदार फिक्स सैलरी मिलेगी। 5 साल सफलतापूर्वक पूरे करने के बाद, उम्मीदवार को स्थायी कर्मचारी (Permanent Employee) का दर्जा दे दिया जाएगा। 

GSRTC Conductor Bharti 2026 पदों की पूरी जानकारी (Total Vacancy Details)

इस GSRTC Conductor Bharti 2026 मेगा रिक्रूटमेंट के जरिए कुल 4,318 पदों को भरा जाने वाला है । यह एक बहुत बड़ी संख्या नंबर है, इसलिए मेहनती और योग्य उमेदवार के सिलेक्शन के चांस भी बहुत ज्यादा हैं।

Category Wise Vacancy Table (वर्गानुसार पदों का विवरण)

वर्ग (Category)कुल पद (संभावित/अनुमानित)
General (अनारक्षित)1562
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)768
SEBC (सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा वर्ग)565
SC (अनुसूचित जाति)308
ST (अनुसूचित जनजाति)278
Ex-Servicemen (भूतपूर्व सैनिक)431
PwD (दिव्यांग जन)90
अन्य316
कुल पद (Grand Total)4,318

(नोट: ऊपर दिए गए पदों में महिलाओं के लिए नियमानुसार आरक्षण अलग से लागू होगा जो गुजरात सरकार के  नियम अनुसार होगा । सटीक वर्गीकरण के लिए हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।)

GSRTC Conductor Bharti 2026 के लिए योग्यता (Educational Qualification)

क्या आप इस GSRTC Conductor Bharti 2026 वैकेन्सी के लिए योग्य हैं? चलिए चेक करते हैं। GSRTC Conductor Bharti 2026 के लिए गुजरात सरकार ने कुछ खास नियम बनाए हैं, जिन्हें पूरा करना हर उम्मीदवार के लिए जरूरी होगा। 

  1.  पढ़ाई (Education): GSRTC Conductor Bharti 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (10+2)  12वी पास होना चाहिए है। या (अगर उम्मीदवार 10वीं के बाद 3 साल का मान्यता प्राप्त डिप्लोमा किया है, तो भी उम्मीदवार योग्य हो सकते हैं।)

  1. कंडक्टर लाइसेंस (Mandatory):ये सबसे जरूरी शर्त है! आपके पास क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) द्वारा जारी किया गया एक वैध कंडक्टर लाइसेंस (Valid Conductor License) और बैज (Badge) होना चाहिए। बिना इसके आपका फॉर्म भरा  ही  नहीं जाएगा या तुरंत रिजेक्ट हो जाएगा। 

  1. कंप्यूटर का ज्ञान: गुजरात सरकार के नियमों के अनुसार, आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास बेसिक कंप्यूटर ज्ञान होना जरूरी । इसके लिए 10वीं/12वीं में कंप्यूटर एक विषय के रूप में होना चाहिए या फिर CCC जैसा कोई मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट होना चाहिए।

GSRTC Conductor Bharti 2026 की उम्र सीमा (Age Limit)

किसी भी सरकारी नौकरी में आयु सीमा का बहुत महत्व होता है। GSRTC ने 5 जुलाई 2026 (आवेदन की अंतिम डेट) को आधार मानकर नीचे दी गई आयु सीमा तय की वो चेक कीजिए है:

  • कम से कम उम्र  (Minimum Age): 18 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा उम्र  (Maximum Age): 35 वर्ष (जनरल वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए)

उम्र में विशेष छूट (Age Relaxation):

  • सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र: 40 वर्ष तक 
  • SC/ST/SEBC/EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए: 40 वर्ष तक 
  • SC/ST/SEBC/EWS वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए: 45 वर्ष तक 
  • भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांग जन के लिए सरकार के नियमानुसार छूट है।

GSRTC Conductor Bharti 2026 की आवेदन फीस (Application Fee)

OJAS पोर्टल पर फॉर्म भरते समय आपको नीचे दी गई या एक निर्धारित फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी:

उम्मीदवार का वर्गआवेदन फीस + GST
सामान्य (General / Unreserved)₹300 + लागू GST
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS/महिला/Ex-Servicemen)₹200 + लागू GST

(इस फीस का भुगतान आप ऑनलाइन जैसे की डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन कर सकते हैं।)

GSRTC Conductor Bharti 2026 की सैलरी और वेतन (Salary Details)

जैसा कि हम ने आपको पहले ही बताया था की, गुजरात सरकार के फिक्स पे नियमों के अनुसार चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति के दिन से ही एक बेहतरीन सैलरी पैकेज मिलन स्टार्ट हो जाएगा :

  • शुरुआती 5 साल: हर महीने ₹26,000/- फिक्स सैलरी मिलेगी। (इस दौरान अन्य जो भत्ते होते हे वो लागू नहीं होंगे।)
  • 5 साल बाद: काम का अच्छा और संतोषजनक प्रदर्शन रहने पर ही कायम स्वरूपी और परमानेंट सरकारी नौकरी पक्की कर दि जाएगी  और 7वें वेतन आयोग के अनुसार आपको सभी लाभ जैस से की पूरे भत्ते (DA, HRA आदि) मिलने शुरू हो जाएंगे।

GSRTC Conductor Bharti 2026 चयन प्रक्रिया (Selection Process)

GSRTC Conductor Bharti 2026 में कंडक्टर बनने का सफर दो मुख्य चरणों से होकर गुजरता है:

  1. लिखित परीक्षा (OMR-based Written Exam): सबसे पहले सभी योग्य उम्मीदवारों जिनका फॉर्म भर दिया गया वो उनको 100 नंबर की एक लिखित परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा OMR शीट (बहुविकल्पीय) पर आधारित होगी।
  1. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification): फिर जो उम्मीदवार के नाम मेरिट लिस्ट में  आ जाएंगे, उन्हें असली कागजात (Original Documents) चेक करवाने के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद फिर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी और पोस्टिंग दे दी जाएगीऔर फिर आपकी ट्रैनिंग होगी ।

एग्जाम पैटर्न और सिलेबस (Exam Pattern & Syllabus)

अगर आपको नौकरी चाहिए तो आपको मन लगाकर और सिलेबस देखकर पढ़ाई करनी होगी हम आपको सब जानकारी देगे अगर आप ये परीक्षा पास करना चाहते हैं, तो बस सिलेबस को गहराई से समझना होगा। पेपर कुल 100 अंकों का होगा और इसके लिए आपको 1 घंटे (60 मिनट) का समय मिलेगा।

  • नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking): जी हाँ, इस परीक्षा में भी नेगेटिव मार्किंग मतलब हर गलत जवाब या खाली छोड़े गए सवाल के लिए 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। (अगर आप सवाल नहीं करना चाहते हैं, तो OMR में ‘E’ विकल्प को टिक करना अनिवार्य है।)

मुख्य विषय  (subject):

  1. सामान्य ज्ञान और गुजरात का इतिहास/संस्कृति (General Knowledge)
  1. गुजराती व्याकरण (Gujarati Grammar)
  1. अंग्रेजी व्याकरण (English Grammar)
  1. गणित और तार्किक क्षमता (Maths & Reasoning – 12वीं स्तर की)
  1. मोटर वाहन अधिनियम, फर्स्ट एड (First Aid) और कंडक्टर की ड्यूटी से जुड़े सवाल पूछे जाते हे ।

GSRTC Conductor Bharti 2026 फॉर्म भरने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (Required Documents)

ऑनलाइन फॉर्म भरने बैठने से पहले इन सभी चीज़ों को अपने पास स्कैन करके रख लें:

  • न्यू फोटो जो हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज़ फोटो (JPG फॉर्मेट में, 10 KB तक)
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर (Signature) की स्कैन कॉपी (10 KB तक)
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और अगर डिप्लोमा के बेस पर तो वो वाला मार्कशीट या कागजात   
  • RTO द्वारा जारी वैध कंडक्टर लाइसेंस और बैज
  • कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट (जैसे CCC)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/SEBC/EWS वालों के लिए)
  • आधार कार्ड या वोटर आईडी
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जो ऐक्टिव हो 

OJAS पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? (How To Apply Online Step by Step)

आप GSRTC Conductor Bharti 2026 का फॉर्म  खुद भी भर सकते हो किसी साइबर कैफे वाले को पैसे देने के बजाय, आप खुद भी बहुत आसानी से अपना फॉर्म घर बैठे भर सकते हैं। बस नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें के:

  • Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में गुजरात सरकार के भर्ती पोर्टल ojas.gujarat.gov.in को ओपन करें।
  • Step 2: होमपेज पर ऊपर की तरफ “Apply Online” के बटन पर क्लिक करें।
  • Step 3: ड्रॉपडाउन मेनू से “GSRTC” विभाग को चुनें।
  • Step 4: आपके सामने “GSRTC Conductor Recruitment 2026” का लिंक आ जाएगा, उसके सामने दिए गए “Apply” बटन पर क्लिक करें।
  • Step 5: अगर आपने OJAS पर पहले कभी फॉर्म भरा है, तो अपना पुराना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग-इन करें। अगर आप नए हैं, तो “New Registration” पर क्लिक करके अपनी सारी बेसिक जानकारी भरें।
  • Step 6: फॉर्म में अपनी 12वीं की पढ़ाई, कंप्यूटर ज्ञान और सबसे जरूरी अपने कंडक्टर लाइसेंस की डिटेल और बाकी और डिटेल बिलकुल सही-सही भरें।
  • Step 7: इसके बाद अपनी पासपोर्ट साइज़ फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • Step 8: फिर एक बार पूरा फॉर्म सही से चेक कर लें और फिर “Submit” बटन दबा दें।
  • Step 9: अंत में आपकी जो  कैटेगरी से फॉर्म भरा हे उस  के हिसाब से ऑनलाइन फीस जमा करें और अपने फाइनल फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर के लिए सुरक्षित रख लें जो आपको कभी भी काम आ सकता हे।

GSRTC Conductor Bharti 2026 नमहत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates Table)

इवेंट का नामतारीख
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख6 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख6 जून 2026
फॉर्म भरने की अंतिम तारीख5 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
फीस जमा करने की अंतिम तारीख7 जुलाई 2026
परीक्षा की तारीख (Exam Date)जल्द घोषित होगी

GSRTC Conductor Bharti 2026 के लिए महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links Table)

लिंक का जानकारी डायरेक्ट लिंक
OJAS Online Apply LinkGSRTC Conductor Online Apply Portal (OJAS)
Official Websitegsrtc.in
Official PDF Download Official GSRTC Conductor Notification PDF
Telegram पर लेटेस्ट अपडेट पाएंJoin Telegram Group
What’s App Group  पर लेटेस्ट अपडेट पाएंWhat’s App Group 

किस उम्मीदवार के लिए यह भर्ती सबसे अच्छा अवसर है?

हम एक अनुभवी करियर गाइड होने के नाते हम आपको बताना चाहते है कि यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए एक “गेम-चेंजर” है जो:

  1. 12वीं के बाद तुरंत नौकरी चाहते हैं: अगर आप कॉलेज की लंबी पढ़ाई नहीं करना चाहते और कम उम्र में अपने परिवार का सहारा बनना चाहते हैं। और आप सरकारी नौकरी की तैयारी पहले से ही कर रहे है । 
  1. स्थानीय नौकरी की तलाश में हैं: अगर आपको गुजरात मे ही जॉब करनी है तो आपकों इस नौकरी मे गुजरात मे ही किसी अच्छे डिपो में काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आप अपने शहर और परिवार के करीब रह सकते हैं।
  1. कम कंपटीशन का फायदा उठाना चाहते हैं: क्योंकि इस पद के लिए “कंडक्टर लाइसेंस” और फर्स्ट एड सर्टिफिकेट अनिवार्य है, इसलिए आधे से ज्यादा उम्मीदवार (जिनके पास लाइसेंस नहीं है) ऐसे ही बाहर हो जाती है। यह आपके सिलेक्शन के चांस को दोगुना कर देगा !

परीक्षा के लिए बेहतरीन तैयारी कैसे करें? (Preparation Tips)

  • पुराने पेपर (Previous Year Papers) सॉल्व करें: GSRTC कंडक्टर के पिछले 3-4 सालों के पेपर जरूर देखें। इससे आपको समझ आएगा कि प्रश्न पूछने का तरीका क्या है और केसे प्रश्न पूछे जा सकते है आप यूट्यूब पर भी विडिओ देख सकते है और कोचिंग भी जॉइन कर सकते है जिसे आपके सब प्रश्न के उत्तर मिल जाएंगे और तैयारी भी बड़िया हो जाएगी।
  • रूल्स और फर्स्ट एड पर फोकस करें: गणित और व्याकरण सब पढ़ते हैं, लेकिन कंडक्टर की ड्यूटी, मोटर व्हीकल एक्ट और फर्स्ट एड (प्राथमिक उपचार) वाले सेक्शन ही असली मेरिट बना सकते हैं तो उस पर भी ध्यान देना होगा ।
  • गुजराती भाषा: इस परीक्षा का माध्यम मुख्य रूप से गुजराती होता है, इसलिए गुजराती व्याकरण पर अपनी पकड़ मजबूत रखें और करंट अफेर पर भी ध्यान दे ।
  • OMR की प्रैक्टिस: नेगेटिव मार्किंग से बचने के लिए टाइम लिमिट के साथ OMR शीट भरने की प्रैक्टिस घर पर ही करें या कोई ऑनलाइन टेस्ट सीरीज जॉइन भी कर सकते हो।

पिछली बार भर्ती कब आई थी और कितने पद थे? 

पिछली बार 2023 मे हे भर्ती आई थी इसका नोटिफिकेशन अगस्त 2023 में जारी किया गया था, जिसमें कुल 3,342 पद (Vacancies) निकाले गए थे। 

पिछली बार  2023 मे कंडक्टर का कट-ऑफ (Merit Marks) क्या था? 

पिछली भर्तियों के ट्रेंड और मेरिट लिस्ट के आधार पर, सभी कैटेगरी का अनुमानित फाइनल कट-ऑफ (100 अंकों में से) इस प्रकार रहा है: 

कैटेगरी के अनुसार अनुमानित कट-ऑफ (Out of 100)

कैटेगरी (Category)कट-ऑफ मार्क्स (अनुमानित)
सामान्य वर्ग (General/UR) 65 – 70
ओबीसी / एसईबीसी (SEBC/OBC) 58 – 63 
ईडब्ल्यूएस (EWS) 55 – 60 
अनुसूचित जाति (SC) 45 – 50 
अनुसूचित जनजाति (ST) 45 – 50 

 क्युकी GSRTC Conductor Bharti 2026 मे 12वीं के अंकों का बड़ा महत्व होता है, इसलिए जिन उम्मीदवारों के 12वीं में अच्छे प्रतिशत (Percentage) होते हैं, उन्हें मेरिट लिस्ट में काफी फायदा मिल जाता है।

अगर आप इस साल (2026) की 4,318 पदों वाली भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि आपके पास कंडक्टर लाइसेंस और फर्स्ट एड (First Aid) सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

निष्कर्ष (Conclusion)

मेरे दोस्तों, एक बात ध्यान मे रखिए की सरकारी नौकरी बार-बार दरवाजा नहीं खटखटाती। GSRTC Conductor Bharti 2026 उन सभी युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो मेहनत करने से पीछे नहीं हटते और अपने परिवार के भविष्य को  सुरक्षित करना चाहते हैं। 4,318 पद बहुत होते हैं, अगर आप सही रणनीति से पढ़ाई करेंगे और समय से अपना फॉर्म सही-सही भर देंगे, तो सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी।

अगर आपने अभी तक अपना कंडक्टर लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाया है, तो आज ही करवा लें और 5 जुलाई 2026 से पहले OJAS पोर्टल पर अपना फॉर्म सबमिट कर दें।

अगर GSRTC Conductor Bharti 2026 से जुड़ा आपके मन में कोई भी डाउट है, फॉर्म भरने में कोई दिक्कत आ रही है या सिलेबस के बारे में कुछ पूछना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें। YojnaNaukri.in की टीम आपको सही जानकारी देकर आपके सपनो को पूरा करने में हमेशा आपके साथ है।

Q 1. GSRTC कंडक्टर भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

 उत्तर: इस साल गुजरात सरकार ने जून 2026 मे GSRTC ने कंडक्टर के लिए कुल 4,318 बंपर पदों पर भर्ती निकाली है।

Q 2. इस फॉर्म को भरने की अंतिम तारीख क्या है? 

उत्तर: इच्छुक उम्मीदवार 5 जुलाई 2026 तक OJAS पोर्टल या GSRTC की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Q 3. क्या 10वीं पास युवा GSRTC Conductor Bharti 2026 का फॉर्म भर सकते हैं? 

उत्तर: जी नहीं, इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास (या 10वीं के बाद 3 साल का मान्यता प्राप्त डिप्लोमा) होना अनिवार्य है।

Q 4. कंडक्टर पद के लिए उम्र सीमा क्या रखी गई है? 

उत्तर: GSRTC Conductor Bharti 2026 मे सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग और महिलाओं को नियमानुसार आयु में छूट मिलती है। 

Q 5. GSRTC कंडक्टर 2026 की सैलरी कितनी होगी ?

 उत्तर: GSRTC कंडक्टर 2026  की सैलरी शुरुआत के 5 सालों के लिए  गुजरात सरकार केर नियम अनुसार फिक्स पे के आधार पर प्रति माह ₹26,000 (इस दौरान अन्य जो भत्ते होते हे वो लागू नहीं होंगे)। की शानदार सैलरी दी जाती है।

Yojna Naukari

सरकारी योजनाओं, नौकरी, छात्रवृत्ति और शिक्षा से जुड़ी जानकारी के क्षेत्र में 5+ वर्षों का अनुभव। Yojna Naukari के माध्यम से हम पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और सरकारी योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट सरल और विश्वसनीय तरीके से साझा करते हैं।

---Advertisement---

Related Post

Leave a Comment